परिचय

हमारे बारे में

यतो धर्मस्ततो जयः
“यतो धर्मस्ततो जयः”

हमारी वेबसाइट संपूर्ण कर्मकांड विधि का उद्देश्य धर्म-संस्कृति-कर्मकाण्ड आदि के बारे में जनमानस में जागरूकता का प्रसार करना एवं कर्मकाण्डी ब्राह्मणों को विभिन्न पूजा-पाठ-जप-हवन-संस्कार आदि संबंधी व्यापक विमर्श करते हुए विधि और मंत्र की जानकारी प्रदान करना है। यहाँ पर हम शास्त्रीय/प्रामाणिक तथ्यों को सप्रमाण प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आडम्बर/पाखण्ड का समर्थन हम नहीं करते हैं। शास्त्रोचित विधि-व्यवहार की चर्चा करते हुए शास्त्रविरुद्ध आडम्बर निस्तारण लक्ष्य लेकर हम चलते हैं।

  • 🛕 जो वेद विहित है वही मुख्य धर्म है और इससे संबंधित आलेख यहाँ मिलेंगे।
  • 🚫 जो व्यवहार वेदविरुद्ध है वह आडम्बर या पाखण्ड है और उसके समर्थन में यहाँ आलेख नहीं मिलेंगे।
  • 📅 व्रत त्योहार आदि से संबंधित अग्रिम सूचना प्रस्तुत करते हैं।
  • 📖 कर्मकांड विधि, कर्मकांड के मंत्र, कर्मकांड श्लोक, कर्मकांड सीखना, कर्मकांड की पुस्तकें, कर्मकांड पूजा पद्धति, सरल पूजा विधि, वैदिक शांति पाठ मंत्र सम्बन्धी जानकारी प्रस्तुत करते हैं।
  • 📜 किसी भी जानकारी को प्रस्तुत करने से पूर्व शास्त्र-पुराणों द्वारा सम्पुष्टि का प्रयास करते हुए: यहाँ आपको कर्मकाण्ड से संबंधित सभी प्रामाणिक आलेख प्राप्त होंगे जो आपके लिए सहयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

आज के युग में लोग व्रत-पर्व-पूजा-पाठ आदि की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं। किन्तु सप्रमाण चर्चा जो कि शास्त्रसम्मत हो इसका अभाव देखा जा रहा है। इस दिशा में प्रयास करते हुए यहाँ सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। संपूर्ण कर्मकांड विधि एकमात्र ऐसा मंच है जहाँ पर विभिन्न कर्मकाण्डों की प्रामाणिक और व्यापक विषयों का समावेश किया गया है।

कर्मकांड विधि पर क्या-क्या है?
कर्मकांड विधि पर नित्यकर्म, नैमित्तिक कर्म और शांति कर्म तीनों प्रकार की विधि और मंत्रों की जानकारी दी गयी है साथ ही अनेकों कर्मकांड की PDF फाइल भी दी गयी है जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। यहाँ वर्ष भर के पर्व-त्यौहार, व्रत आदि की विधि – मंत्र और कथाएँ दी गयी हैं। हवन विधि, नामकरण विधि, मुंडन विधि, उपनयन विधि, वेदारंभ विधि, विवाह विधि, गृहारंभ विधि, गृहप्रवेश विधि, वधूप्रवेश विधि, विनायक शांति विधि, नवग्रह शांति विधि, वास्तु शांति विधि, प्राण प्रतिष्ठा विधि, श्राद्ध विधि, देवताओं के भजन, स्तोत्र, वेदों के मंत्र और सूक्त, श्री दुर्गासप्तशती, रुद्राष्टाध्यायी, नमक-चमक विधि, सत्यनारायण पूजा विधि, सत्यनारायण व्रत कथा, रामार्चा पूजा विधि – कथा इत्यादि सभी महत्वपूर्ण विषय दिए गए हैं।
सभी विषयों का व्यापक विश्लेषण किया गया है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ईमेल करें: jyotirlok108@gmail.com

संपूर्ण कर्मकांड विधि की मुख्य सामग्रियां कर्मकांड विधि वेबसाइट (https://karmkandvidhi.com/) से ली गयी हैं और नयी सामग्रियां पृथक रूप से प्रकाशित भी की जाएँगी।

यदि व्यक्तिगत जानकारी की बात की जाय तो वो पृथक आलेख में विस्तार से वर्णित है: आत्मकथा और ब्रह्मसूत्रम्

Scroll to Top